बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: बाराबंकी। ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत हाइवे पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसके तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना टीमों द्वारा इंटरसेप्टर वाहनों व आधुनिक उपकरणों की मदद से तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के 18 चालान व लखनऊ अयोध्या हाइवे पर ओवरस्पीडिंग के 50 चालान तथा जनपद में विभिन्न धाराओं में 235 वाहनों का चालान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हाईवे पर फर्राटा भरने में 101 गाड़ियों का हुआ चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...