Barabanki News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर मंत्री नाराज
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: दरियाबाद, संवाददाता। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को दरियाबाद में निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सेतु निगम को रेलवे के हिस्से को छोड़कर शेष कार्य अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे अधिकारियों से भी मशीनरी बढ़ाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पाइलिंग का कार्य जारी है। पिलरों पर रखे जाने वाले स्टील गार्डर जयपुर में तैयार किए जा रहे हैं। 15 जुलाई को गार्डरों का लोड टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट ऑनलाइन दिल्ली भेजी जाएगी। वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.