बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑटो में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी करने के मामले में आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरी के कान के टॉप्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेखा देवी और पुष्पा, दोनों बिहार की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने 17 जुलाई को ऑटो रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: मोबाइल झपट मारकर भाग रहे दो नाबालिग धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...