Barabanki News: ऑटो की टक्कर से मासूम बालिका की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 27 -- Barabanki News: सूरतगंज। थाना व कस्बा मोहम्मदपुर खाला चौराहा पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो चालक ने एक छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक को हिरासत में लिया गया है। बिहार के भट्ट तासी चक गांव निवासी राजू जयसिंहपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोर में पिछले दो साल से काम करते हैं। वह परिवार के साथ पास ही रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मोहम्मदपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार ऑटो ने इनकी छह साल की पुत्री गौरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने चार बहनों व एक भाई में चौथे नम्बर पर थी। परिजनों ने बताया कि गौरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.