बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए तैयार आरक्षित वज्र वाहन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान वज्र वाहन में लगे सुरक्षा उपकरणों, कम्यूनिकेशन सेट और एंटी-रॉयट गियर्स की गहन जांच की गई। उन्होंने वायरलेस सेट से बात भी की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों...