Barabanki News: एसपी ने कल्याणी नदी के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
बाराबंकी, अक्टूबर 14 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने सीओ सौरभ श्रीवास्तव के साथ रामसनेहीघाट स्थित कल्याणी नदी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। तहसील क्षेत्र के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में करीब 105, असंद्रा में 32, टिकैतनगर में 53 तथा दरियाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 68 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं का विसर्जन कल्याणी नदी सहित विभिन्न घाटों पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दशहरा मेला में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.