Barabanki News: एडीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से किया संवाद, राहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह ने गुरुवार को तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के खजुरी स्थित बाढ़ चौकी एवं उसके समीप की गई राहत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मरुंड ग्रामों गुनौली, जलालपुर तराई, ढेमा, कोयलावर एवं टिकरी के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी खजुरी के समीप एकत्रित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं आवश्यक राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.