बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रिछला और रिछली गांव के बीच 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार लटक रहा था। मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर गुजरा जिससे तार कस गया और ट्रैक्टर में फंस गया। ट्रैक्टर पर सवार रिछला गांव के संजय, निजामुद्दीन, संदीप, मनोज और हरीलाल घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। हादसे के समय लाइन में करंट नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार तार करीब दस दिनों से मुख्य मार्ग पर नीचे लटक रहा था। इसकी सूचना विद्युत विभाग को देने के बावजूद तार दुरुस्त नहीं कराया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए लाइन तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और जांच शुरू ...