Barabanki News: एक साल पहले कनेक्शन, आज तक नल से नहीं निकली पानी की बूंद
बाराबंकी, सितम्बर 7 -- Barabanki News: जैदपुर। ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना ग्राम सोहिलपुर में दम तोड़ती नजर आ रही है। गांव में करीब एक वर्ष पहले घरों तक पानी पहुंचाने के लिए कुछ मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन आज तक इन नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं निकला। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में जलजीवन मिशन योजना अधिकारियों की लापरवाही के चलते फाइलों में सिमट कर रह गई है। गांव में राजकुमार, रामकिशोर, राजेश कुमार, रामराज्य समेत कई ग्रामीणों को योजना के नाम पर कनेक्शन कर दिए गए है। कुछ जगहों पर टोटी लगाकर औपचारिकता भी पूरी कर दी गई, लेकिन हालत यह है कि टोटियों से पानी की एक बूंद भी नहीं निकला है। जबकि गांव के कई हिस्सों में अभी तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.