Barabanki News: एक माह बाद शुरू होगा मेला, तैयारियां शुरू नहीं
बाराबंकी, सितम्बर 27 -- Barabanki News: देवा शरीफ। देवा मेला 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक मेला परिसर में तैयारियां शुरू नहीं हुई। मेला मैदान में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। परिसर में साफ सफाई, टूटे चबूतरों की मरम्मत हो या फिर रंगाई, पुताई का कार्य तक अभी शुरू नहीं हुआ। जिससे लोगों में मेले की तैयारियों में बरती जा रही लापरवाही से नाराजगी है। देवा शरीफ स्थित महान सूफी संत हजरत हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह के पिता कुर्बान अली शाह उर्फ दादा मियां की याद में प्रत्येक वर्ष लगने वाला देवा मेला इस वर्ष 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। देवा मेला समिति ने बैठक कर ऐलान किया है कि इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मेला मनाया जाएगा। लेकिन अभी तक मेला परिसर में मरम्मत साफ सफाई रंगाई पुताई का कोई कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.