बाराबंकी, अगस्त 5 -- Barabanki News: बाराबंकी। एक दिन पहले से लापता अधेड़ का शव बुधवार की सुबह सिरौलीगौसपुर कस्बा में बस स्टॉप चौराहा के पास सड़क किनारे मिला। शव देख कर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिरौलीगौसपुर कस्बा में बस स्टॉप चौराहा के पास सड़क के किनारे बुधवार की सुबह राहगीरों ने एक अधेड़ का शव देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान रमेश दुबे (57) पुत्र स्व. रामकरन निवासी ग्राम खोर एत्मादपुर थाना बदोसराय के रूप में की। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक अविवाहित था और शटरिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि रमेश दोपहर करीब तीन बजे पैदल ही घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार की सुबह उनका शव सड़क किनारे मिला। थानाध्यक्ष रामऔतार स...