बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 105.185 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। एएनटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के पंवारेपुर निवासी विशाल सिंह और सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी अनमोल सैनी के रूप में हुई है। दोनों को 26 अगस्त को वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रिंग रोड चौराहे के पास सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया। तस्करों के पास से गांजे के अलावा एक होंडा अमेज कार, 360 रुपये नकद, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन एटीएम कार्...