Barabanki News: उर्स में पुलिस दल देख संदिग्ध महिलाएं व पुरुष गली से होकर भागे
बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: देवाशरीफ। देवा में चल रहे हाजी वारिस अली शाह के सफर उर्स में पुलिस, राजस्व और अग्निशमन टीम ने दरगाह परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी पुलिस दल के साथ देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज हरीश चंद्र, राजस्व विभाग की टीम अग्नि सुरक्षा टीम और नगर पंचायत देवा की टीम मंगलवार को दरगाह परिसर में जाकर सीसी कैमरों के सामने पन्नियां हटाने और अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर खुला में सिलेंडर न जलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भारी पुलिस दल देखकर करीब आधा दर्जन महिलाएं व पुरुष भाग खड़े हुए। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा कि शांतिपूर्वक उर्स संपन्न कराया जाएगा। अपराधियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए गए है। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.