बाराबंकी, जुलाई 27 -- Barabanki News: निन्दूरा, बाराबंकी। क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा में शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि विद्यालय में समय से कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं भीषण गर्मी के बावजूद जनरेटर का इस्तेमाल न किए जाने से विद्यार्थियों को उमस में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को उमस के चलते छात्र कक्षा के बाहर बैठे नजर आए। समय से नहीं लगीं कक्षाएं, परिसर में घूमते रहे छात्र

शिक्षकों की अनुशासनहीनता सोमवार को विद्यालय खुलने के काफी देर बाद तक कई कक्षाओं में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। पहली क्लास के दौरान ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में इधर-उधर घूमते देखे गए, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े...