बाराबंकी, अगस्त 3 -- Barabanki News: रामनगर । सावन के पहले सोमवार को जहां लाखों श्रद्धालु भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किए वहीं, दूसरी ओर चोरों ने भी भीड़ का पूरा फायदा उठाकर जमकर हाथ साफ किए। गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की जेबें सुरक्षित नहीं रहीं और मेला मैदान से बाइक तक चोरी हो गई। लगातार हुई घटनाओं ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम अमरा देवी निवासी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गर्भगृह में पूजा-अर्चना के दौरान उनकी जेब से नकदी पार कर दी गई । उमरी निवासी गेंदेलाल परिवार के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब पूजा के दौरान ही उनका रुपयों से भरा पर्स चोरी हो गया। दोनों पीड़ितों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ...