Barabanki News: उचक्कों ने उड़ाई महिला की चेन
बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के गुरुसेल मंदिर में भारी भीड़ के बीच उचक्कों ने एक महिला की सोने की चेन पार कर दी। सीतापुर के पैंतेपुर अंतर्गत ग्राम जैकी टोला निवासी अशोक कुमार पत्नी गायत्री देवी के साथ गुरुसेल स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन करने आए थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी बीच मंदिर की लाइट चली गई। जिसका फायदा उठा कर उचक्कों ने गायत्री देवी की चेन उड़ा दी। पता चलने पर उसने चीख पुकार मचाई। आयोजकों ने कपाट बंद कर खोजबीन की। लेकिन चेन बरामद नही हो सकी। गुरुवार को अशोक कुमार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.