बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: बाराबंकी। ई रिक्शा में बैठे एक जेबकतरे ने एक यात्री की जेब काट कर उसमें रखी पांच हजार रुपये निकाल लिया। पैंट की जेब से मोबाइल गिरने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाली के शिवाजीपुरम मोहल्ला निवासी जनहित एकता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अकबर शाह रविवार की शामपल्हरी चौराहा से ई रिक्शा में लखपेड़ाबाग आने के लिए चालक के बगल अगली सीट पर बैठे थे। रास्ते में एक यात्री ने उन्हें बताया कि उसके एक दिव्यांग साथी की तबियत खराब है। वह अम्बेडकर छात्रवास के पास है। आप पीछे सीट पर आ आएं। उसका साथी आगे बैठ जाएगा। इस पर वह पीछे की सीट पर आ गए। जेब कतरे के हाथ में चटाई थी। उसने अकबर शाह के पैर पर चटाई रख दी। अम्बेडकर छात्रावास के पास पहुंचने पर उसने कहा कि लगता है उसका साथी एम्बुले...