Barabanki News: इमरजेंसी में बढ़े मरीज तो बेंच पर करना पड़ा इलाज
बाराबंकी, अगस्त 23 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। छुट्टी के बाद जिला अस्पताल व सीएचसी पर ओपीडी सेवाएं बंद रही। इमरजेंसी में जिस तरह भीड़ उमड़ी थी, उससे अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भीड़ बढ़ने से बेड फुल हो गए। मरीजों को बेंच व स्ट्रेचर पर भर्ती कर उपचार करना पड़ा। गंभीर मरीजों को रेफर किया गया और जिनका प्राथमिक उपचार हो गया उन्हें पुरानी बिल्डिंग के वार्डों में शिफ्ट कर बेड खाली कराने पड़े। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सुबह से लेकर शाम तक मरीजों से भरी नजर आए। शाम तक यहां 180 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें से 46 मरीजों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती करना पड़ा। इमरजेंसी में बेड फुल होने पर कोई बेंच पर तो कोई स्ट्रेचर पर लेटा मिला। इमरजेंसी मेडिकल अफसर पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ एक बेड से उस बेंच तक हांफते रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.