Barabanki News: इंजन के पंखे में फंस कर विवाहिता की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। फतेहपुर थाना के नरायनपुर गांव में गुरुवार की शाम खेत में धान ओसाने के दौरान एक विवाहिता की साड़ी इंजन के पंखे में फंस गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नरायनपुर गांव में लवकुश व उनके परिवार के अन्य सदस्य खेत में गुरुवार की शाम इंजन में पंखा बांध कर धान की ओसाई कर रहे थे। इसी दौरान इनकी पत्नी रामसखी (35) पंखे के पास से गुजरी। जिससे उनकी साड़ी पंखे में फंस कर उसमें लिपट गई। जब तक परिजन कुछ पाते रामसखी कई चक्कर खाकर चोटिल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पंखा बंद किया। परिजन घायल महिलर को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.