बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। शहर के देवा रोड स्थित गांधी भवन परिसर में सोमवार को आशा बहू स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। बैठक में आशा संगिनियों के लंबित भुगतानों और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमे जून का भुगतान नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त, आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड जारी करने से संबंधित भुगतान भी पिछले दो वर्षों से लंबित है। समिति ने मांग की है कि आशा संगिनियों का भुगतान समय पर किया जाए। साथ ही, भुगतान शीट को ब्लैकबोर्ड पर चस्पा किया जाए ताकि सभी कार्यकर्ता अपने भुगतान की स्थिति देख सकें। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 11 माह बाद भी नहीं मिला मानदेय, आउटसोर्सिंग कर्मियों में आक...