Barabanki News: आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रहे युवक ने अस्पताल की छत से कूद कर दी जान
बाराबंकी, जुलाई 31 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती एक युवक ने शुक्रवार की भोर तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक फेफड़े की बीमारी से पीड़ित था। उसे पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि लम्बे समय से युवक बीमारी से जूझ रहा था। जिससे आर्थिक परिस्थितियां भी खराब हो गईं थीं। डेढ़ बीघे जमीन को गिरवी रख तीन माह से इलाज करा रहा था। घर भाइयों का चूल्हा अलग होने से परिवार और बूढे़ पिता की जिम्मेदारी भी युवक के ऊपर ही थी। भोर में करीब चार बजे हुई घटना: टिकैतनगर थाना के बसौगापुर मजरे सराय दुनौली गांव निवासी रामसुमन रावत (40) पुत्र सुन्दर लाल फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनके फेफड़े में पानी बनता था। उन्हें परिजनों ने 27 जुलाई को सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.