बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिले के सभी 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सुबह पहुंचे चिकित्सकों ने मरीजों का पंजीकरण कर इलाज शुरू किया। सभी स्थानों पर 1319 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई। शिविर में टीबी के 15मरीज खोजे गए। जिनका उपचार शुरू कर दवाएं दी गई। जन आरोग्य मेले में 550 महिलाएं, 542 पुरुष व 227 बच्चों समेत 1319 मरीजों का इलाज किया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। इलाज के दौरान गंभीर रोग के मिले 46 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 2887 मरीजों को मिला इलाज बुखार के 207 मरीज मिले। सभी का उपचार कर दवाएं दी गई। शिविर मे...