Barabanki News: आपदा पीड़ितों की मदद को खड़ी हो जाती है टीम
बाराबंकी, अक्टूबर 1 -- Barabanki News: शहर के लखपेड़ाबाग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल वर्मा कहते हैं कि रिटायर्ड शिक्षकों के मुद्दों की लड़ाई लड़ना हो या फिर आपदा से पीड़ितों की मदद को उनकी टीम हमेशा खड़ी नजर आती है। श्री वर्मा कहते हैं कि बाढ़ क्षेत्र के उन गांवों जहां प्रशासन की मदद नहीं पहुंचती वहां उनकी टीम जाती है। कहते हैं कि नदी के उस पार के पारा, परसावल आदि गांव को बहराइच जिले से होकर पहुंच कपड़े, कंबल आदि वितरण किया गया। गरीब बच्चों को किताबें, कापी व बैग आदि का वितरण कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सेवानिवृत्त के बाद समाज के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे बुजुर्ग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.