बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: बाराबंकी। जनपद में 'हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जीआईसी ऑडिटोरियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री, कारागार, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग कर इसका नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा जीआईसी ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर पटेल तिराहे तक गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखते ही बना। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह, अंगद कुमार सिंह, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, रामबाबू द्विवेदी और व्यापारी नेता जयदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा ल...