बाराबंकी, सितम्बर 5 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार दोपहर रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने तहसीलदार विपुल सिंह के साथ सूरतगंज स्थित रूबी फायर की दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकान में आतिशबाजी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। तहसील रामनगर क्षेत्र के कस्बा सूरतगंज में स्थित आतिशबाजी दुकान निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने दुकान में उपलब्ध आतिशबाजी के स्टॉक का जायजा लिया। इसके साथ ही आतिशबाजी के भंडारण की व्यवस्था, दुकान में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि आतिशबाजी को निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर रखा...