Barabanki News: आंधी में गिरे पेड़ के नीचे 16 घंटे दबा रहा महिला का शव, एक युवक की भी मौत
बाराबंकी, सितम्बर 27 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। दरियाबाद थाना में अलियाबाद-पटरंगा मार्ग पर शनिवार को पेड़ गिरने से एक महिला दब गई। समय से सहायता नहीं मिलने से वह 16 घंटा तक दबी पड़ी रही। इस दौरान उसकी मौत हो गई। उधर कुर्सी थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवाल ढहने से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पेड़ के नीचे दबा मिला शव: दरियाबाद संवाद के अनुसार थाना व कस्बा दरियाबाद के मोहल्ला खर्चा निवासी चौरासा (55) पत्नी रामबरन शनिवार की सुबह खेत गईं थी। इसी दौरान अलियाबाद-पटरंगा मार्ग पर एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। जिसमें उनकी मौत हो गई। रविवार को महिला का शव पेड़ के नीचे दबा पाया गया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पेड़ को काट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.