Barabanki News: अवसानेश्वर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
बाराबंकी, अगस्त 18 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।हर हर महादेव के उद्घोष के बीच हो रही पुष्प वर्षा से सराबोर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रात डेढ़ बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए।दोपहर दो बजे तक 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नाचते गाते पहुंचे श्रद्धालु: बीते वर्षों की तरह इस बार भी सोमवार की सुबह गोतौना गांव के श्रद्धालु श्रषभ शुक्ला, सत्यम, सतेन्द्र, शोभित, माही, अविनाश सिंह, दीप सिंह, उदय सिंह व अजीत सिंह फौजी डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ औसानेश्वर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की एवं जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे समाजवादी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.