Barabanki News: अरियामऊ में सर्पदंश से मासूम की मौत
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सर्प दंश से पांच वर्षीय बालक श्लोक पुत्र शरद की मृत्यु हो गई। इस घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे परिजनो से बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाते रहे किन्तु पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए। पांच साल का श्लोक अपने घर के पास शौच के लिए गया था, तभी उसे एक विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे कजियापुर गांव को दवा पिलाने के लिए ले गये। जहां उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही गई। परिजन उसे टिकैत नगर अस्पताल लेकर पहंुचे तब तक श्लोक की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.