बाराबंकी, जुलाई 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए गए, लेकिन इनका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ठेलों व दुकानों पर इनका जमकर प्रयोग किया जा रहा है। मोहल्लों में भी जगह-जगह खाली प्लॉटों में पॉलीथीन के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

वार्डों में पॉलीथीन मुक्ति अभियान नगर पालिका नवाबगंज द्वारा करीब डेढ़ साल पहले वार्डों को प्लॉस्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया गया था। कुछ वार्डों में काम भी हुआ लेकिन बाद में यह अभियान फेल हो गया है। पीरबटावन, दुर्गापुरी, गांधी नगर सहित विभिन्न वार्डों में खाली प्लॉटों में पालीथीन व प्लास्टिक के बोतलें दिखाई देती हैं। पालिका क्षेत्र के सभी 29 वार्डों को पॉलीथीन मुक्त बनाने का अभियान भी पूरी तरह फेल है। शहर के बाजारों से लेकर मोहल...