Barabanki News: अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे संविदा विद्युतकर्मी
बाराबंकी, सितम्बर 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सेवा प्रदाता कंपनी व अधीक्षण अभियंता से वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। संविदाकर्मचारी अप्रैल से बढ़े हुए वेतन भुगतान की माँग को लेकर धरने पर थे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने सेवा प्रदाता फर्म व कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में बनी सहमति में सितंबर का वेतन अक्टूबर में बढ़ी हुई दर से कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक की अवधि का एरियर शीघ्र ही भुगतान करने की कार्यवाही की जा रही है। दोनों बिन्दुओं पर सहमति बनने के बाद संगठन द्वारा धरना आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.