Barabanki News: अनियंत्रित कार रेल ट्रैक पर पहुंची, हादसा टला
बाराबंकी, नवम्बर 10 -- Barabanki News: फतेहपुर। नगर में सोमवार शाम फतेहपुर कतुरीकलां रोड के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क से उछल कर रेल ट्रैक पर जा पहुंची। गनीमत रही इस दौरान कोई ट्रेन नही गुजरी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद कार सवार सभी लोग भाग निकले। मामले में स्टेशन मास्टर की तहरीर पर थाना जीआरपी में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। सोमवार शाम करीब छह बजे बाबाकुटी की ओर से एक कार फतेहपुर आ रही थी। रास्ते मे रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास तेज मोड़ है। यहां पहुंचते ही ड्राइवर ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार कार मुड़ने के बजाय अवरोधों को ध्वस्त करते हुए उछल कर सीधे रेल ट्रैक पर जा पहुंची। गाड़ी के एयर बैग खुल जाने से सवार लोग हताहत नहीं हुए। सभी कार छोड़ कर फरार हो गए। ट्रैक पर दो रेल ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.