Barabanki News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, दो सवारियां घायल
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: रामनगर। सवारियों को लेकर गुरुवार को बाराबंकी जा रहा एक ऑटो दूध डेयरी के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो सवारियां घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रामनगर कस्बा से गुरुवार को सवारियों को लेकर एक ऑटो बाराबंकी आ रहा था। रामनगर-बाराबंकी मार्ग पर दूध डेयरी के पास यह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार अमन मौर्या (26) निवासी ग्राम बरोलिया थाना बदोसराय और लक्ष्मी तिवारी (25) निवासी मोहल्ला धमेड़ी दो कस्बा व थाना रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक विकास कुमार रावत इस हादसे में सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाया जो घायलों को तत्काल सीएचसी रामनगर ले गई। यहां घायलों का उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.