Barabanki News: अधेड़ का शव घर में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव घर में छत में लगे हुक से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजन चीख पड़े और मौके पर कोहराम मच गया। व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरौलिया गांव निवासी पवन कुमार (45) पुत्र राम सागर की पत्नी मंगलवार सुबह खेत गई हुई थीं। जब वह खेत से लौटीं, तो उन्होंने देखा कि पति पवन का शव घर में छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखते ही वह चीख पड़ीं। उनके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए。
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.