Barabanki News: अधिवक्ता परिषद ने सेवा दिवस के रूप में मनाया स्थापना दिवस
बाराबंकी, सितम्बर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। अधिवक्ता परिषद अवध की जिला इकाई की ओर से स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंगलम अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 100 से अधिक अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में अधिवक्ताओं की बीपी, शुगर और ईसीजी समेत विभिन्न जांचें की गईं। अधिकांश अधिवक्ताओं की बीपी, शुगर एवं हृदय संबंधी जांच सामान्य पाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, महामंत्री सचिन प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बब्बन सिंह नरेश सिंह, हिसाल बारी किदवई, श्रवण सिंह, हुमायूं नईम खां, सुरेश गौतम, मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कानपुर बार के समर्थन में न्यायि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.