नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई है, जहां कई हाई प्रोफाइल नेताओं की साख दांव पर लगी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र पर 3 स्तर पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और स्ट्रांग रूम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स- 9:12 AM- बांकीपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो गई है। अब ईवीएम की क...