बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में यातायात नियमों के विरूद्ध वाहन परिचालन पर परिवहन विभाग और पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। यहां छह माह में परिवन विभाग ने चार करोड़ 15 लाख 87 हजार 370 रुपये का चालान किया है। इस दौरान जिले भर में कुल चार हजार 683 वाहन कार्रवाई की जद में आए। पिछले महीने परिवहन विभाग ने रिकॉर्ड 78 लाख 64 हजार 710 रुपये का ई-चालान काटा। परिवहन विभाग की चौकसी का यह आलम है कि अब एक- एक दिन में पांच लाख से ऊपर के चालान काटे जा रहे हैं। खासकर शहरी इलाके में लोगों के बीच जागरूकता की स्पष्ट तस्वीर की झलक दिखती है। पहले जहां बामुश्किल 20 से 25 प्रतिशत बाइकर्स हेलमेट पहनते थे , वहीं अब अधिकांश बाइकर्सों में इसके धारण करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। उसी तरह धीरे- धीरे चार चक्का वाहनों में सीट बेल्ट लगाने को लेकर भी ...