Banka News: 51 फीट की आकर्षक कांवर में गंगाजल लेकर युवाओं ने किया जलाभिषेक
बांका, सितम्बर 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की मंगलकामना को लेकर नोनिहारी गांव के युवाओं ने सोमवार को अनूठी कांवर यात्रा निकाली। युवाओं ने सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से 51 फीट लंबी आकर्षक कांवर में गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए जिले के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों में जलार्पण किया। वहीं विशाल कांवर यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। कांवर यात्रा के दौरान युवाओं ने जिले के जेष्ठगौरनाथ मंदिर, बमफोड़नाथ महादेव मंदिर, पिपरानाथ महादेव मंदिर तथा भयहरण स्थान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.