बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी प्रखंड के कैरी गांव स्थित करीब 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री श्री 108 बाबा कैरी नाथ महादेव मंदिर में दीपावली की संध्या पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर भगवान भोलेनाथ और मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर का इतिहास करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। मान्यता है कि प्राचीन काल में घने जंगल के बीच राजाओं ने यहां शिवलिंग की स्थापना कराई थी। तभी से यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर साल दीपावली पर यहां दीपोत्सव आयोजित करने की परंपरा निभाई जाती है।वाहन जांच शुरू की। शाम करीब 7:45 बजे एक बाइक सवार पुलिस को देख...