Banka News: 4.5 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
बांका, अगस्त 30 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने 4.5 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवादा बाजार निवासी दशरथ चौधरी, पिता सहदेव चौधरी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दशरथ चौधरी के विरुद्ध पहले से नवादा बाजार थाना में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2022) की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज है।नवादा बाजार थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 4.5 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.