Banka News: 31.07 करोड़ में नीलाम हुई ख़ौजरी पहाड़ी स्टोन खदान, शंभूगंज में खुलेंगे रोजगार के अवसर।
बांका, नवम्बर 5 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित पहरी मौजा की स्टोन खदान की नीलामी से सरकार को बड़ी राजस्व प्राप्ति होने जा रही है। खदान की ई-नीलामी में कुल छह बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। इसमें विभा राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे अधिक 31.07 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खदान का डाक अपने नाम कर लिया। जबकि खदान की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि 28.24 करोड़ रुपये निर्धारित थी। इस तरह सुरक्षित राशि से करीब 2.83 करोड़ रुपये अधिक की बोली लगाई गई। सबसे ऊंची बोली लगाने के आधार पर कंपनी को सफल डाकवक्ता घोषित किया गया है।इस खदान की नीलामी को जिले के खनन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब तक बांका जिले में निर्माण कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर झारखंड से गिट्टी मंगाई जाती रही है,वहीं निर्माण कार्य के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.