बांका, जुलाई 28 -- Banka News: कटोरिया/चांदन, हिन्दुस्तान टीम। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ जिले के जिलेबिया मोड़ से कोल्हुआ तक कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर रुक-रुककर मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजामेले की तैयारियों की समीक्षा डीएम ने स्पष्ट कहा कि 30 जुलाई के पूर्व हर हाल में मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही...