Banka News: 27 अक्टूबर को होगा प्रखंड स्तरीय रबी महाभियान का आयोजन
बांका, अक्टूबर 26 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में 27 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) महाभियान के तहत प्रशिक्षण सह कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को रबी फसलों की खेती, उन्नत कृषि तकनीक और कृषि उपादानों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और आत्मा अध्यक्ष को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसमें शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- Bh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.