Banka News: 20 दिन से लापता युवक की तलाश में जुटी आनंदपुर पुलिस, परिजनों की बढ़ी चिंता
बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के दिग्घीबारी गांव निवासी 35 वर्षीय दिनदयाल यादव बीते 17 सितंबर से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर लापता युवक के पिता योगेन्द्र यादव ने आनंदपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सिमुलतला रेलवे स्टेशन और टेलवा हॉल्ट समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की है। जांच के दौरान 17 सितंबर को टेलवा चौक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दिनदयाल यादव को नाश्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.