बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर बाजार स्थित काली मंदिर का इतिहास करीब 170 वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि राजा-रजवाड़ों के शासनकाल में सुल्तानगंज के महाराज के पूर्वजों ने वर्ष 1855 के आसपास इस मंदिर की स्थापना कराई थी। उस दौर में यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र था, बल्कि अपनी भव्य सजावट और राजसी परंपराओं के लिए भी इलाके में प्रसिद्ध था। पूर्व मुखिया पंकज भगत बताते हैं कि उनके दादा-परदादा से सुनी जानकारी के अनुसार, उस समय महाराज अपनी रानी को डोली में बैठाकर खेसर लाते थे और उनके साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करते थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धालुओं की अटूट आस्था व श्रद्धा का केंद्र है आनंदमयी काली मंदिर पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया ...