बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: बांका। नगर प्रतिनिधि, किसी घर, दुकान या खेत में सांप निकलने की खबर सुनते ही आमतौर पर लोगों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। डर के मारे लोग उससे दूर भागने लगते हैं, लेकिन बांका में एक शख्स ऐसे भी हैं, जिनके लिए सांपों का सामना करना रोजमर्रा की समाजसेवा का हिस्सा बन चुका है। सांप निकलने की सूचना मिलते ही तालीम भाई बिना देर किए मौके पर पहुंच जाते हैं और अपने अनुभव व सूझबूझ से सांप को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर उसके अनुकूल स्थान पर छोड़ने का प्रयास करते हैं। पिछले करीब 22 वर्षों से इस काम में जुटे तालीम भाई अब तक 1200 से अधिक जहरीले और अन्य प्रजातियों के सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। नगर परिषद बांका क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी तालीम खलीफा उर्फ तालीम भाई के लिए यह काम महज शौक नहीं, बल्कि इंसान और बेजुबान जीव दोनो...