Banka News: 11 केवीए तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव में ईंट उतारने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के सनहोला निवासी मास्टर राउत के पुत्र पंकज राउत( 40) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनसिया से ईंट लदा एक ट्रक कुड़रो गांव पहुंचा था। ट्रक पर पंकज राउत समेत अन्य मजदूर भी सवार थे। सभी मजदूर ईंट उतारने में जुटे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से पंकज गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से जख्मी पंकज राउत को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात रेफरल प्रभारी डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.