बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे के स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प कर उसकी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को राशि जारी कर दिया है। इससे सदर अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक की सूरत बदलेगी। इस योजना के तहत सदर अस्पताल के लिए 10 लाख और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लिए पांच लाख रुपये दिए गए हैं। जिले में इस राशि का उपयोग करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। इस राशि से सदर अस्पताल से लेकर सीएचसी तक में मरीजों और उनके रिश्तेदारों के लिए प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इन प्रतीक्षालय में टीवी और एसी भी लगाए जाएंगे।अभी अस्पतालों में प्रतीक्षालय नहीं होने से मरीजों और उनके रिश्तेदारों को ओपीडी के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस योजना से अस्पतालों ...