Banka News: 10 ग्राम ब्राउन शुगर व 137.5 लीटर देसी शराब के साथ दो सहोदर भाई गिरफ्तार।
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस को सुखा नशा सहित शराब कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोसाईंचक गांव में छापेमारी कर शराब और ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री में संलिप्त दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 137.5 लीटर देसी शराब और 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि गोसाईंचक गांव में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 137.5 लीटर देसी शराब जब्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.