बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को बांका शहर सहित आसपास के इलाकों में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही मंदिरों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शहर की विभिन्न ठाकुरबाड़ियों और राधा-कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। कहीं अष्टयाम में 'हरे कृष्ण-हरे राम' की धुन गूंजती रही तो कहीं श्रद्धालु श्री राधा-माधव के भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आधी रात कान्हा के जन्म पर झूम उठा अपरा काशीरासलीला और श्रद्धालुओं की भीड़ अलीगंज स्थित बसंती लाल ठाकुरबाड़ी में मथुरा और कोलकाता से पहुंचे कलाकारों ने देर रात तक रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी। रासली...