Banka News: हाईवे पर पलटे ट्रक की चपेट में पांच वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस पर हमला, पांच जवान घायल
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: बौसी(बांका), निज संवाददाता। बौसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम भंडारीचक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन मवेशियों की भी मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान भंडारीचक निवासी कैलाश यादव के पांच वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार के रूप में हुई है। हादसे में बौसी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी बबलू भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बौंसी इंद्रजीत बैठा, बाराहाट और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.